गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज में दिखा सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण का अनूठा स्वरूप | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240126-WA0169.mp4
New India Times

गणतंत्र दिवस का पर्व हर्ष उल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है परन्तु मेडिकल कॉलेज दतिया में गणतंत्र दिवस की अद्वितीय तस्वीर देखने को मिली। जहां मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दिनेश उदैनियाँ के द्वारा महिला सफाई कर्मचारी प्रीती अहिरवार, महिला सिक्योरिटी गार्ड मंजेश रावत, महिला नर्सिंग ऑफिसर खुशबू जहांबी, महिला चिकित्सक डा.अमिता शर्मा के साथ झण्डा वंदन किया गया और बताया कि भारत का संविधान सामाजिक समानता, समरसता और महिलाओं के सशक्तिकरण को इंगित करता है, इसे हमें केबल शब्दों तक सीमित क्यों रखना, अपने दैनिक जीवन के क्रिया कलापों में भी परिलक्षित करना है।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज में दिखा सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण का अनूठा स्वरूप | New India Times

इस अनूठी पहल पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए, तालियों से अभिवादन किया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत प्रोत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें 2023 बैच की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई, चिकित्सकों द्वारा सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत गाए गए व छात्रों एवं चिकित्सा शिक्षकों द्वारा देशभक्ति पर आधारित काव्य पाठ किया गया। मेडिकल के जन सम्पर्क अधिकारी डा मुकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में मेडिकल अधीक्षक डा. कृष्णा कुलदीप, डा. प्रदीप शुक्ला, डा. केदार नाथ आर्या, डा. त्रिभुवन सिंह, डा.समीर साठे,डा. पी अधिकारी, डा. आशीष मौर्य, डा. विवेक वर्मा, डा. अभिषेक मेहता, डा. अभिषेक शर्मा, डा. अमिता शर्मा, डा.अनिल मंगेशकर, डा. संजीव शर्मा , डा . पुनीत अग्रवाल, सभी नर्सिंग ऑफिसर, चिकित्सा छात्र एवं मेडिकल कॉलेज स्टॉफ उपस्थित रहा।

धर्म एवं जाति का भेद किए बिना, जिस प्रकार डीन सर द्वारा, महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, वो प्रेरणादायक है। खुशबू जहांबी नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल कॉलेज दतिया। आज सभी बड़े अधिकारियों के बीच देश का तिरंगा फहराकर गर्व महसूस हुआ, लगा कि सचमुच सम्मान मिला है। प्रीति अहिरवार महिला सफाई कर्मी, मेडिकल कॉलेज डीन सर ने जिस तरह महिलाओं को सम्मान दिया है, उसे पाकर हम बहुत खुश हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version