पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट की वारदात में वांछित चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट की वारदात में वांछित चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत धौलपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है, पिछले माह सैंपऊ इलाके के एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट की वारदात में वांछित चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों अजीत व कल्याण को अलसुबह सरमथुरा थाना क्षेत्र के डोमई जंगल में पुलिस मुठभेड़ के बाद धर दबोचने में सफलता हासिल हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जबाब में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस से बचने के लिए दोनों बदमाशों के भागते समय गड्डे में गिरने से पैरों में चोट आने पर सरमथुरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस ऑपरेशन में वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ बाबूलाल मीणा, थानाधिकारी थाना कंचनपुर, सरमथुरा मय टीम और सायबर सैल के राजकुमार मीणा शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version