पर्यटन स्थल मांडू के मालिपुरा में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कुकिंग कौशल विकास प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पर्यटन स्थल मांडू के मालिपुरा में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कुकिंग कौशल विकास प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ | New India Times

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं वसुधा विकास संस्थान द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत धार जिले के पर्यटन स्थल मांडू में महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वरोजगार के लिए स्थानीय बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क कुकिंग कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ मालिपुरा में किया गया। नालछा विकासखंड के ग्राम मालीपुर को ग्रामीण पर्यटन परियोजना में भी जिला प्रशासन ने जोड़ा है। यहां पर ग्रामीणों को होमस्टे परियोजना से भी जोड़ा जा रहा है। बाहर से आए पर्यटक भोजन और निवास एक ही स्थान पर पा कर ग्रामीण जनजीवन को महसूस कर सके। ग्रामीणों को मांडू में आए पर्यटकों से आजीविका प्राप्त कर सके।

पर्यटन स्थल मांडू के मालिपुरा में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कुकिंग कौशल विकास प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ | New India Times

वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वयक श्री मिथुन रावत ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से परियोजना काल में पर्यटन स्थल की 200 लड़कियों को पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में मांडू की महिलाओं एवं युवतियों के लिए निशुल्क कुकिंग कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्री दिनेश कटारे द्वारा महिलाओं को 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता हैं । जिससे वह ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकती हैं जिससे उन्हें स्वरोजगार भी मिल जायेगा।

मास्टर ट्रैनर श्री दिनेश कटारे ने कहा कि सभी प्रशिक्षुओ को 45 दिनों तक निरंतर कुकिंग की थ्योरी क्लास के साथ प्रैक्टिकल भी कर के सिखाया जायेगा। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन सिखाई जाएगी। जैसे दाल पानिया, दाल बाटी,स्पेशल मिर्ची की चटनी इसी के साथ अन्य व्यंजन भी सिखाये जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version