गणतंत्र दिवस को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किये पुख्ता इंतज़ाम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गणतंत्र दिवस को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किये पुख्ता इंतज़ाम | New India Times

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। जिले के मुख्य समारोह स्थल आरएसी ग्राउंड धौलपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का व्यापक प्रबंधन किया गया है इसके साथ ही जिले में अराजक गतिविधियों को मद्देनज़र सुरक्षा की दृष्टि एवं शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक तौर पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। धौलपुर ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले सभी होटल लॉज धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों की जांच करते हुए वहां पर ठहरे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए गये हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं पुलिस द्वारा होटल प्रबंधकों को किसी असामाजिक तत्व व संदिग्ध व्यक्ति के होटल में ठहरने पर पुलिस को तुरंत सूचित करने की हिदायत दी गई। स्थाई नाकों के अलावा गणतंत्र दिवस तक अस्थाई नाके भी लगाए गए हैं जहां आने-जाने वाले वाहनों की गहना से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बस स्टैंड के अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जाएगी। साधा वस्त्रों में खुफिया तंत्र भी सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी नज़र बनाए हुए हैं एवं ड्रोन कैमरों के जरिये भी निगरानी रखी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version