14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल | New India Times

मुख्य निर्वाचन पदधिकाकरी भोपाल एवं उप सचिव म.प्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशों के तहत् कलेक्टर संदीप माकिन के निर्देश में 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल 25 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से मनाया जायेगा। यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय ग्वालियर रोड़ दतिया पर आयोजित किया जायेगा। जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी द्वारा मतदाताओं को अपने देश के लोकातांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को रखते हुए मतदान करने की शपथ भी दिलाई जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version