श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ध्वजा पताका रोशनी से नहाया पिटोल नगर, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ध्वजा पताका रोशनी से नहाया पिटोल नगर, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण | New India Times

पिटोल मेरा गांव मेरी अयोध्या की तर्ज पर पिटोल नगर में सात दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किए गए जिसमें 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में गांव में पूरा धार्मिक माहौल में मनाया इसमें समस्त सनातनी हिंदू समाज ने धूमधाम से भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा को हिंदू धर्म की आन बान शान समझकर नतमस्तक होकर प्रणाम किया।

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ध्वजा पताका रोशनी से नहाया पिटोल नगर, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण | New India Times

बड़ी स्क्रीन लगाई गई

इस भव्य धार्मिक आयोजन को देखने के लिए स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई जिसमें भगवान राम के अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव प्रसारण दिखाया गया लोगों ने राम जी की प्रतिष्ठा के बाद राम स्तुति एवं राम आरती की।

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ध्वजा पताका रोशनी से नहाया पिटोल नगर, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण | New India Times

प्रतिष्ठा के बाद निकाली गई भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा

समस्त पिटोल नगर के लोग राधा कृष्ण मंदिर पर सीधा प्रसारण देखने के लिए इकट्ठे हुए थे लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमे अलग-अलग समाज के लोग अपने ड्रेस कोड के साथ चल रहे थे वहीं सभी पुरुष वर्ग ने साफा झब्बा पजामा धोती पहनी वहीं स्थल समस्त लबाना समाज की महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक वेशभूषा महरु को पहना था वहीं पांचाल समाज की महिलाओं द्वारा पीले और पिंक रंग की वेशभूषा अपने समाज के हिसाब से ड्रेस कोड पहनकर सर पर पगड़ी बांधकर पहली बार इस शोभायात्रा में पधारी यह शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर होते हुए संपूर्ण पिटोल नगर में भ्रमण कर वापस राधा कृष्ण मंदिर पर आकर राम आरती के बाद प्रसादी वितरण की गई।

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ध्वजा पताका रोशनी से नहाया पिटोल नगर, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण | New India Times

आकर्षण का केंद्र रही शबरी मां की झोपड़ी

आजाद चौक पर पांचाल समाज की मात्र शक्तियों द्वारा बहुत ही सुंदर घास फूस की माता शबरी की झोपड़ी बनाई गई जिसके अंदर राम लक्ष्मण एवं जानकी जी के कट आउट वाली मूर्ति रखकर आकर्षक बनाया गया जो कि पूरी शोभायात्रा के लिए आकर्षण का केंद्र रही उसे झोपड़ी के पास झोपड़ी के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ सी मची रही।

ढोल मंडल की थाप पर खूब नाचे लोग

आधुनिक संस्कृति के पर्याय डीजे तो है ही है परंतु इस भव्य धार्मिक आयोजन में पिटोल के आदिवासी समाज के भाइयों द्वारा होली के समय में बजने वाले ढोल एवं शादी के समय में बजाने वाली ढोल मांदल थाली भी लाई गई थी जिसके ऊपर आदिवासी शैली में लोगों ने जमकर नाच कर अपना उत्साह प्रकट किया।

लबाना समाज द्वारा किया महा भंडारे का आयोजन

पिटोल नगर में इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने हजारों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था पिटोल के लबाना समाज के हवेली एवं माल टोड़ी मोहल्ले के बुजुर्गों एवं युवाओं द्वारा की गई जिसमें भगवान भोलेनाथ का भोग लापसी चावल एवं कड़ी का भाव भरा भंडारा किया गया जिसमें करीब 7000 लोगों द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई।

पिटोल हनुमान टेकरी पर मंदिर को सैकड़ो दीपक रोशनी की

पिटोल स्थित हनुमान गड़ी मंदिर पर सैकड़ो दीपक से मंदिर को सजाया गया श्री राम दीपकों से लिखा गया और हनुमान जी की आरती के बाद भव्य आतिशबाजी की गई एवं संपूर्ण पिटोल नगर में भी भव्य आतिशबाजी के साथ रात्रि 8 बजे से धार से पधारे संगीतमय सुंदरकांड के वक्ता श्री मंदीप दास वैष्णव के सुंदरकांड के बाद इस धार्मिक महाजन का समापन हुआ। पुलिस व्यवस्था रही चौक चौबंद इस महा धार्मिक आयोजन में में पुलिस द्वारा भी अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ इस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था की पिटोल चौकी प्रभारी पल्लवी भाभर और समस्त स्टाफ के साथ आसपास के गांव के कोटवारों को भी खाकी वर्दी के साथ सुरक्षा में लगाया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version