ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच में अराजकता फैलाने वाले असम के भाजपाई कार्यकर्ताओं के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार देवरी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच में अराजकता फैलाने वाले असम के भाजपाई कार्यकर्ताओं के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार देवरी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ मिलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है जो मणिपुर से प्रारंभ होकर पूर्व-पश्चिम विस्तार को कवर करते हुए 20 मार्च 2024 को मुंबई में समापन होगी, यह यात्रा एक शांतिपूर्ण गांधीवादी आंदोलन है जो गरीब, मज़दूर, बेरोज़गार, किसान, व्यापारी, महिला एवं युवा/बालिकाओं को न्याय दिलाने के लिए आयोजित है। इसी यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा की बौखलाहट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी एवं कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर रोकना, बार-बार हमले करवाना, मंदिर जाने से रोकना यह दर्शाता है की यात्रा से बीजेपी घबराई हुई है और यह किसी भी हद तक जा सकती है इस प्रकार के कृत्य बेहद निंदनीय है। इस प्रकार के कृत्य करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया, नगर अध्यक्ष गौरव पांडे, कैलाश टिकरिया, रामेश्वर कुर्मी, रजनीश जैन, अन्तराम रजक, कपिल पांडे, पार्षद त्रिवेंद्र जाट, मुकेश कोष्टी, गोलू यादव, सचिन नामदेव, मुकेश सेन, दीपक कुर्मी, कमलेश कबीरपंथी, सौरभ यादव, पवन मिश्रा, गोलू रजक, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version