इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान अंर्तगत कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में शासकीय शालाओं में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के दिव्यांग बच्चों लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जनपद शिक्षा केन्द्र गुना में किया गया। अगस्त माह में आयोजित किये गये चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में 57 शालेय दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन किया गया था जिन्हें एलिमको के सहयोग से आज सहायक उपकरण वितरित किये गये जिसमें 07 बड़ी व्हील चेयर, 10 छोटी व्हील चेयर, 14 एल्वो क्रच, 12 रोलेटर, 42 हियरिंग एड, 10 केलिपर, 01 सी.पी.चेयर एवम 02 ब्रेल किट, 01 सुगम्य केन एवम 01 ट्रायसायकल वितरित किये गये, उपकरण वितरण के लिए एलिमको के अधिकृत सदस्यों चंदन चंद्रा पी एंड ओ, धीरज कुमार अडियोलॉजिस्ट, लखन मीना एवम विक्रम द्वारा चिंहित 57 बच्चों को प्रदान किये जाने वाले सहायक उपकरणों का उपयोग बताया गया।

कार्यक्रम श्री ऋषि कुमार शर्मा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र गुना के मुख्य अतिथ्य में एवम मुकेश श्रीमाल, बी.पी.एस. राजावत, लखन सिंह परिहार सहायक परियोजना समन्वयक, नईम कुरेशी प्रोग्रामर जिला गुना के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। साजिद मसूद, सहायक परियोजना समन्वयक ने समावेशित शिक्षा का उद्देश्य बताते हुए शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रदान की एवं रामवीर सिंह जाटव, ए. पी.सी. द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आनंद श्रीवास्तव एम.आर. सी. विकासखंड बमोरी ने किया। कार्यक्रम में लाला राम जाटव बी.ए.सी. जन शिक्षक कृष्ण पाल सिंह जाट अमित कुमार भार्गव, करुणा जैन, संदीप भार्गव, एकता सक्सेना, रघुवीर सिंह, कालू राम का विशेष सहयोग रहा।
