प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर राम लला की भक्ती में डूबे भक्तजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर राम लला की भक्ती में डूबे भक्तजन | New India Times

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर झाबुआ शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में भी भव्य व ऐतिहासिक शोभा यात्राओं के साथ धूमधाम से मनाया गया।
गाम भगोर में भी सर्वप्रथम शोभायात्रा श्री राम मंदिर से तेजाजी महाराज चौराहा, सदर बाजार होती हुई प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची भक्तजन राम नाम की धुनों के साथ जमकर थिरकते नजर आए तत्पश्चात श्री राम मंदिर पर 12 बजकर 20 मिनट पर महा आरती का आयोजन भी किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर राम लला की भक्ती में डूबे भक्तजन | New India Times

इसके बाद दाहोद से आई टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ का भी वाचन किया गया साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा लाइव व्यवस्था भी की गई थी जिस कारण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट का लाभ भारी मात्रा में उपस्थित भक्त जनों ने लिया इसी बीच दोपहर 3:00 बजे के करीब हजारों भक्त जनों की संख्या में शोभायात्रा निकाली जो बरखेड़ा से प्रारंभ होकर कल्याणपुरा, संदला, गोपालपुरा, केसरिया होती हुई श्री राम मंदिर पर पहुंची जहां पर फूलों के साथ भक्तजनों का स्वागत भी किया गया इस शोभायात्रा में झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, भाजपा नेता सुरेश चौहान, शोध एवं निधि विभाग के रामपाल चौहान, उपस्थित रहे।

श्री राम मंदिर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसका लाभ कई भक्त जनों ने लिया दिनभर कई गांव में शोभायात्रा निकाली गई इसी गांव के नायक मोहल्ला, भाभोर फलिया मैं भी भक्त जनों ने शोभा यात्रा निकाली साथ ही महा आरती के साथ भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी इसी तरह भंडारिया नवापाड़ा, गुनदीपाडा, कल्याणपुरा, मेघनगर, थांदला, पेटलावद, आदि अन्य कई जगहों पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ है भगोर के श्री राम मंदिर पर हुए भव्य कार्यक्रम में श्री राम मंडल समिति भगोर एवं पुजारी ईश्वर दास बैरागी का भरपूर सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version