जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा श्री बांके बिहारी जी मंदिर में पूजा अर्चना कर अयोध्या से प्रसारित भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा श्री बांके बिहारी जी मंदिर में पूजा अर्चना कर अयोध्या से प्रसारित भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा | New India Times

आज अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा शहर के प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा श्री बांके बिहारी जी मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन कर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को श्रद्धा भाव से प्रसाद का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि आज भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा संबंधी कार्यक्रम को जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया है।

जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा श्री बांके बिहारी जी मंदिर में पूजा अर्चना कर अयोध्या से प्रसारित भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा | New India Times

जनपदवासी हर्ष और उल्लास के साथ आनंद ले रहे हैं। प्रसाद का वितरण हो रहा है। भंडारे लगाए जा रहे हैं, आयोजन किए जा रहे हैं, मंदिरों की साफ सफाई कर लाइटों से सजाया गया है, तिरंगे लाइट लगाई गई है, सभी कार्यालयों, मंदिरो, गलियों, मोहल्लों, चौराहों को सजाया गया है। यह बहुत मूल्यवान क्षण है, लोग आनंद के साथ इस क्षण को मना रहे हैं। भगवान श्री राम जी के बाल स्वरूप के भव्य कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से सभी मंदिरों पर लाइव प्रसारण देखा जा रहा है।

सभी लोग उत्साहित हैं आनंदित हैं जगह-जगह पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था कराई गई है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी ड्यूटी में मुस्तैद है। पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। यह बहुत ही गौरव और हर्ष का क्षण है।

आज मथुरा के विभिन्न मंदिरों पर पूजा, आरती, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निरंतर मंदिरों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली जा रही है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने श्री राधा रमण मंदिर में पूजा अर्चना की और आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। जिलाधिकारी ने श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जी के बाल रूप विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version