रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में जिले में विभिन्न आयोजन किए गए। इस अवसर पर जिले के रायपुरिया में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। प्रत्येक मंदिर में राम कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। जिले के समस्त मंदिरों में दीप प्रज्जवलित किए गए। जिले के नगरों तथा ग्रामों में राम मंडलियों को स्थानीय कार्यकम मोहल्लों तथा ग्रामों में आयोजित किए गए। जिले के मुख्य मंदिरों में टीवी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। प्रमुख मंदिरों में भण्डारों का आयोजन किया गया।

झाबुआ जिले के मेघनगर के प्रसिद्ध वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब में भी भण्डारे का आयोजन किया गया हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों में रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए गए। सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कालेजों में साज-सज्जा की गई। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। झाबुआ जिले में अलग-अलग स्थानों पर कलश यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। जिले के पवित्र स्थलों पर समारोहों का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम से संबंधित चित्र, शिल्प, रंगोली आदि का प्रदर्शन किए जाने के साथ भजन संध्या का भव्य आयोजन पुरे जिले में किया गया।
