पत्नी के अवैध सम्बन्ध से परेशान पति ने की आत्महत्या; पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, इंदौर, NIT;​पत्नी के अवैध सम्बन्ध से परेशान पति ने की आत्महत्या; पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज | New India Timesपत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की सीनाजोरी ने एक पति को इतना परेशान कर दिया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस बेवफा पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक चंदन नगर इलाके के धार रोड़ स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले राजेश पिता कालूराम राठौर (40) विगत 10 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीथी। मौके पर पहुंची पुलिसपंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया व मामले की छानबीन शुरू की थी। थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर के अनुसार पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में मृतक के परिजन व घटनास्थल के आसपास रहने वालों के बयान लिए गए। जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर कल रात पुलिस ने इस घटना के संबंध में मृतक राजेश की पत्नी संगीता निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी व उसके प्रेमी दुजार सिंह ठाकुर निवासी राम-बलराम नगर के खिलाफ मृतक राजेश को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संगीता के दुजारसिंह के साथ अवैध प्रेम संबंध हैं। जब इस की खबर राजेश को मिली तो उसने अपनी पत्नी संगीता को समझाने की कोशिश की थी। उसके बाद से ही संगीता व उसका प्रेमी दुजारसिंह मृतक को धमकाने लगे थे। इधर दोनों आरोपी एक मत होकर राजेश को आए दिन धोंस-दपट कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। घटना दे दिन भी दोनों ने उसे इतना सताया कि परेशान होकर राजेश ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version