जिलाधिकारी ने गोवर्धन तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुन दिये अधिकारियों को निर्देश | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने गोवर्धन तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुन दिये अधिकारियों को निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील गोवर्धन में फरियादियों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करायें और शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करें। तहसील गोवर्धन के सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी गोवर्धन मयंक गोस्वामी, सीएमओ डाॅ अजय कुमार वर्मा, सीओ सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अधिकारीगण सम्बंधित शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि कार्यों में ढिलाई कदापि न बरती जाये। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये।

गोवर्धन तहसील दिवस में 24 शिकायतें प्राप्त हुई। तहसील सदर में 15 शिकायतें प्राप्त, जिनमें से 02, तहसील महावन में 19 शिकायतें प्राप्त, जिनमें से 04, तहसील मांट में 24 शिकायते प्राप्त, जिनमें से 04 तथा तहसील छाता में 41 शिकायतें प्राप्त, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version