आबिद कुरेशी, नोएडा, NIT;
मंगलवार धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर हीरो मोटरसाइकिल के हीरो शोरूम “सिंह मोटर्स” जहाँगीरपुर में बम्पर सेल हुई।
सिंह मोटर्स के डायरेक्टर हरेन्द्र चौधरी ने NIT संवाददाता को बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुनी सेल हुई है। एच एफ डीलक्स किक मॉडल का स्टॉक दोपहर 1 बजे ही खत्म हो गया।
सरकारी कर्मचारियों को 1500 रु की कंपनी ऑफर के तहत छूट दी गयी। कुल 51 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई। सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राहकों की भरमार रही।
