जिलास्तरीय अंर्तविभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जिलास्तरीय अंर्तविभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.बीत्र कुरेले की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजन दिनांक 19 जनवरी 2024 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में स्थित सभागार में किया गया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अरविन्द उपाध्याय एडीपीसी शिक्षा विभाग दॉगी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डी.के सोनी एवं एवीडेंस एक्शन से संभागीय प्रतिनिधी ऋषिकांत पाण्डेय उपस्थित रहे। डॉ कुरेले द्वारा एनिमिया मुक्त भारत हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की।

उनके द्वारा बताया गया कि हर एक स्तर पर आयरन की उपलब्धता सुनिश्चित रहे एवं ऑगनवाडी एवं आशा कार्यकर्ता नियमित रूप से हितग्राहियों को दवा सेवन करवायें, इसके अलावा निर्धारित प्रपत्र में विकासखण्ड स्तर बार रिपोर्ट प्रस्तुत करें। महिला बाल विकास अधिकारी अरविन्द उपाध्याय द्वारा परामर्श हेतु विभिन्न तकनीकी बिन्दुओं की जानकारी दी गई। जिससे ड्रापआउट का प्रतिशत कम हो सके। शिक्षा विभाग एडीपीसी श्री दॉगी द्वारा शिक्षकों में व्याप्त कुछ भ्रांतियों एवं भय के कारण दवाईयां ना खिलाने हेतु स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के कार्यकर्ताओं की कुछ समय तक दवा सेवन के समय उपस्थिति का सुझाव दिया गया।

बैठक के दौरान ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ डी.के. सोनी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एनिमिया की पहचान लक्षण उपचार एवं संदर्भ सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। डॉ सोनी द्वारा बताया गया कि शरीर में खून की कमी से किस प्रकार से मानसिक एवं शारीरिक वृद्धि प्रभावित होती है। एपीडेंस एक्शन के संभागीय प्रतिनिधी ऋषिकांत पाण्डेय द्वारा रिपोर्ट की गुणवत्ता एवं अभियान की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में समस्त मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डी.पी.एम., डी.सी.एम, आरबीएसके कॉर्डिनेटर, सीपीएचसी कंसल्टेंट, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, बी.सी.एम उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version