शेखावाटी में नहरी पानी लाने के लिए जल संसाधन मंत्री रावत से महरिया के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

शेखावाटी में नहरी पानी लाने के लिए जल संसाधन मंत्री रावत से महरिया के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल | New India Times

शेखावाटी के लिए यमुना का पानी लाने की चल रही कवायद को लेकर नहर लाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक नन्द किशोर महरिया के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से सचिवालय में मुलाकात कर के शेखावाटी को यमुना का पानी दिलाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने रावत को ज्ञापन देकर विस्तृत चर्चा की। पूर्व विधायक नन्द किशोर महरिया ने बताया कि पांच राज्यों के बीच वर्ष 1994 में 12 मई 1994 को एमओयू साइन हुआ था। इसके तहत हाथी कुण्ड बैराज ताजेवाला हैड से 1253 क्यूसेक पानी राजस्थान को मिलना तय हुआ था। इसके बाद 21 दिसंबर 2001 को फिर मीटिंग हुई थी। बैठक में पानी की मात्रा बढ़ाकर 1917 क्यूसेक कर दी गई थी। इसके अलावा औखला बैराज से 1281 क्यूसेक पानी अतिरिक्त देने की बात हुई। लेकिन यह पानी अभी तक नहीं मिला। इसकी डीपीआर 2003 से अब तक कई बार बनी है। फाइनल डीपीआर लगभग 10 करोड़ की लागत से तैयार करके सबमिट की जा चुकी है। उक्त डीपीआर के अनुसार पानी लाने के लिए 31366 करोड़ रूपये खर्च होंगे। महरिया ने मंत्री को पूरा विवरण भी बताया जिस पर मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर सभी प्रयास किए जायेंगें। जल्द ही इस को लेकर दिल्ली में बात करके प्रोजेक्ट शुरू करवाने के प्रयास किए जायेंगें। इस दौरान चिरंजीलाल महरिया, शिवदयाल मील, पूर्णमल सुंडा, रिटायर्ड एक्सईएन भोलाराम भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version