पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

अयोध्याधाम में भगवान रामलला का मंदिर निर्माण असंख्य भक्तों के भावपूरित संकल्प का प्रतीक है। इसी के तहत माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा जो संकल्प सप्ताह पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसमें अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। इसकी के तहत संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग तिरला जिला धार के छात्र-छात्राओं और संजीवनी कॉलेज का समस्त स्टाफ द्वारा बैंक परिसर, नगर के प्रमुख मार्ग, हॉस्पिटल एवं पाटीदार धर्मशाला के आसपास की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य ने बताया कि महात्मा गांधी का सपना था रामराज्य का जिसका माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आव्हान पर आज तिरला नगर में स्वच्छता के तहत साफ-सफाई कर सहभागिता कर श्रमदान किया। संकल्प सप्ताह अंतर्गत कॉलेज में पूरे सप्ताह रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगित, पेन्टिंग व अनेकों गतिविधियों के माध्यम से श्रीरामलला के चरित्र का विस्तार से चित्रांकन कर व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
