मज़दूरी न मिलने पर भड़के मनरेगा मजदूरों ने किया ग्राम पंचायत का घेराव | New India Times

वीरन डोंगरे, घंसौर (मप्र ), NIT; ​मज़दूरी न मिलने पर भड़के मनरेगा मजदूरों ने किया ग्राम पंचायत का घेराव | New India Timesजनपद पंचायत घन्सौर से बीस किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत किन्दरई में मंगलवार को मजदूरों ने मजदूरी न मिलने आक्रोशित होकर ग्राम पंचायत का घेराव किया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ मनरेगा के अन्तर्गत योजनाओं के तहत मजदूर ग्राम पंचायत किन्दरई के खेल मैदान एवं अन्य जगह पर काम किये थे, जिसका तीन मास्टरोल:-

  • 1. मस्टर रोल संख्या 2377 जिसमें 54 मजदूरों ने काम किया। मजदूरों ने 6-6 दिन काम किये हैं।  
  • 2. मस्टर रोल संख्या 2238 जिसमें 46 मजदूरों ने काम किया। मजदूरों ने 6-6 दिन काम किये हैं।
  •  3. मस्टर रोल संख्या 2735 जिसमें 53 मजदूरों ने काम किया है। मजदूरों ने दो दो दिन काम किये हैं।

 उपरोक्त मजदूर फरवरी 2017 में काम किये थे। ​मजदूरों के घेराव के समय जब NIT संवाददाता ने मस्टर रोल देखा तो सरपंच , सचिव , उपयंत्री के शील एवं हस्ताक्षर किए हुए लेकिन उसमें दिनांक नहीँ डाले गए हैं, जबकि सरकारी कर्मचारी दिनांक डालते हैं। मजदूर के अँगूठा एवं हस्ताक्षर का निशान देखा तो मजदूरों ने पंचायत पर शोर गुल करने लगे तो ग्राम पंचायत के सरपंच सतेन्द्र कुलस्ते ने कहा की मेट द्वारा नाम लिखा होगा।मज़दूरी न मिलने पर भड़के मनरेगा मजदूरों ने किया ग्राम पंचायत का घेराव | New India Timesपीड़ित मजदूरों में बबलू कुलस्ते, दिलीप सरोते, रामफल यादव, मोहन कुर्वेती, सुखलाल भगदिया, पूरन यादव, सकीना बी खान, पुष्पा विश्वकर्मा, लता नागेश, रतिराम मरावी , गोपाल सिंह, रंगीलाल आदि मौजूद थे। 

By nit

One thought on “मज़दूरी न मिलने पर भड़के मनरेगा मजदूरों ने किया ग्राम पंचायत का घेराव”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version