वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों ने किया प्रतिभाग | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों ने किया प्रतिभाग | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से टाउन हॉल स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम टीम द्वारा किया गया।

आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल संवाद के माध्यम से पी0एम0ए0वाई0 एवं पीएम स्वनिधि तथा भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे संवाद किया गया, तथा सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा सरकारी योजनाओं को प्राप्त करने के बाद उनके जीवन में हुए बदलाव के विषय में भी जानकारी ली गई।

साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वर्चुअल संवाद में नगर निगम से नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, समस्त पार्षदगण, जन-प्रतिनिधियों तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया।

By nit

Exit mobile version