परीक्षा में फेल होने के डर से घर से एक वर्ष पूर्व गायब हुए नाबालिग बालक को छोला पुलिस ने झाँसी से किया दस्तयाब | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

परीक्षा में फेल होने के डर से घर से एक वर्ष पूर्व गायब हुए नाबालिग बालक को छोला पुलिस ने झाँसी से किया दस्तयाब | New India Times

दिनांक 11.02.23 को फरियादी उम्र 40 साल निवासी भंवर नगर छोलामंदिर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरा नाबालिग लड़का उम्र 16 साल जो दिनांक 10.02.23 को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है जिसको आसपास रिश्तेदारों में तलाश किया जो नहीं मिला। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/23 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर के नेतृत्व में अपह्रत बालक की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा अपह्रत बालक की इंस्टाग्राम आई डी के माध्यम से लोकेशन ज्ञात कर दिनांक 15.01.24 को बालक को लहार गिर्द आश्रम झांसी उ.प्र. से दस्तयाब कर पालक को सुपुर्द किया गया। बालक ने बताया कि वह परीक्षा में फेल होने के डर से घर से भाग गया था।

बालक को सुरक्षित दस्तयाब करने में थाना प्रभारी थाना छोलामंदिर श्री सुरेशचन्द नागर, सउनि प्रीतम सिंह, प्रआर मनोहर कल्मोदिया, प्रआर अभिषेक (DCP zone 04), आर सुजीत पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version