प्रधान मंत्री आवास योजना में गड़बड़ी हुई तो सीधे कलेक्टर-सीईओ पर होगी कार्रवाई: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

संदीप शुक्ला, धार(मध्यप्रदेश), NIT; ​​प्रधान मंत्री आवास योजना में गड़बड़ी हुई तो सीधे कलेक्टर-सीईओ पर होगी कार्रवाई: शिवराज सिंह चौहान | New India Timesप्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के गरीबों को केंद्र सरकार द्वारा आवास के लिए राशि दी जा रही है। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं। हितग्राहियों की सूची तय है। योजना में किसी गरीब के साथ लूट न हो, शासन द्वारा दी जा रही राशि में कोई सेंध ना लगाए इसलिए जिला प्रशासन इस पर नजर रखे। यदि कोई गड़बड़ी हुई तो पंचायत सचिव के विरुद्ध नहीं सीधे कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ के विरुद्ध कार्रवाई करूंगा। उक्त बात प्रदेश के धार जिले के मनावर में प्रधानमंत्री आवास योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही। उन्होंगे लोगों से कहा कि यदि कोई गड़बड़ करे तो सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करें। मैं गड़बड़ी करने वालों को जेल भिजवाउंगा। ​प्रधान मंत्री आवास योजना में गड़बड़ी हुई तो सीधे कलेक्टर-सीईओ पर होगी कार्रवाई: शिवराज सिंह चौहान | New India Timesमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार नया कानून बनाने जा रही है, जिसके तहत प्रदेश में जिसने जन्म लिया है, उसे जमीन का मालिक बनाएंगे। हर गरीब के पास स्वयं की जमीन होगी। हर व्यक्ति को आवास के लिए जमीन देंगे, पट्टा देंगे। सरकारी जमीन नहीं मिली तो प्राइवेट जमीन खरीदकर दूंगा। प्रदेश में बिना जमीन के किसी को नहीं रहने दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version