अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शनिवार 20 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय, चयन परीक्षा के एक केंद्र में प्रशासनिक कारणों के चलते परिवर्तन कर दिया गया है।
पहले यह शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तुलसी नगर भोपाल में होना था। अब यह परीक्षा शासकीय नूतन सुभाष उ.मा.वि.पंचशील नगर भोपाल में होगी।
प्राचार्य ने मीडिया को बताया कि जिन परीक्षार्थीयों को उक्त परीक्षा केन्द्र आवंटित किया गया है ऐसे परीक्षार्थीयों के पालकों से अनुरोध है कि वह परीक्षा शनिवार 20 जनवरी 2024 को अपने पाल्य एवं प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा समय 11 बजे से एक घंटा पूर्व नये परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें। किसी भी प्रकार की समस्या एवं पूछताछ के लिए मोबाइल नम्बर – 9584359571 पर संपर्क करें।
