फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

59 वाहिनी एस.एस.बी के जवानों द्वारा नानपारा के सीमा चौकी घुमनाबारू, लाम्बीफारेस्ट, चितलाहवा के कार्यक्षेत्र में कैलास चन्द रमोला कमांडेंट, 59 वाहिनी के नेतृत्व में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा एवं 26 जनवरी की संवेदनशीलता को मद्देनज़र देखते हुए भारत नेपाल सीमा से आने जाने वालों पर कड़ी नज़र तथा सीमा पर शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सीमा पर संयुक्त रूप से सघन जाँच के लिए राज्य पुलिस के साथ अशोक कुमार कुंडू सहायक कमांडेंट, निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद, निरीक्षक प्रदीप कुमार घोष एवं अन्य बलकर्मियों ने भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त किया गया और सुरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।
