मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजसेवी स्वर्गीय हरिकिशन त्यागी की 36 वीं पुण्य तिथि पर हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति द्वारा लगभग 600 महिलाओं बुजुर्गों एवम विकलांगों को कम्बल बर्तन वितरित कर भोजन कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि ऐसे पुण्य कार्य करने से समाज के पिछड़े गरीब लोगों की मदद हो जाती है आज भी कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास पहनने को गर्म कपड़े नहीं है ऐसे लोगों की सहायता समाज के सक्षम लोगों द्वारा की जानी चाहिए। समाज सेवा के लिए किया गया हर कार्य अवश्य फलदाई होता है एवम ईश्वरीय कृपा भी प्राप्त होती है। श्री नरेंद्र त्यागी जी द्वारा अपने पिता की स्मृति में हर वर्ष किया जाने वाला कार्य वास्तव में सराहनीय है। कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्ष से हरि कौशल त्यागी जन कल्याण द्वारा जरूरत मंद व गरीब लोगों की मदद मेडिकल कैंप वस्त्र, कम्बल वितरित आदि के माध्यम से की जा रही है अपने माता पिता के नाम पर बनाई गई समिति के माध्यम से उनका उद्देश्य निस्वार्थ समाज सेवा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर विनय गुप्ता, प्रमोद पांडे, रवेंद्र त्यागी, योगेंद्र, किशन त्यागी, प्रणव किशन त्यागी, लालाराम, मयंक मिश्रा, चंद्र शेखर त्यागी, चिनमय किशन, सर्वज्ञ प्रकाश महेंद्र कुमार सोनल शर्मा, सुमन, दीपिका, प्रयंका, तब्बसूम राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
