मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीओपी केके अवस्थी के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुन्नारदेव विशाला मैगजीन में 7 जुआरियों द्वारा हार जीत पर किस्मत आजमाते हुए दाव लगाया जा रहा था। पुलिस ने गहरा बंदी करके जुआरियों को पकड़ा जिनके पास से नगदी 20150 रुपए 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपी स्थानी निवासी बताए जा रहे हैं जिनके विरोध पुलिस ने 13 जुआं एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी आर. पी. कवरेती, उनि. तरूण सिंह मरकाम, उनि, मिथुन ओसारी, उनि. संजय सोनवानी, उप मनोज चौधरी, प्रआर 239 कपूरचंद पन्द्रे, प्रआर, 985 संदीप चौरसिया, आर 1103 संतोष धुर्वे, आर 559 रामअवतार तिवरी, आर. 893 योगेश जांगले, आर, 360 लखन धुर्वे, आर. 794 नीलेश पाल, आर. 553 योगेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
