रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई तो समय सीमा में दूर करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।

विकास खंड मेघनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत तलाई के आंगनवाड़ी केंद्र, उचित मूल्य की दुकान, प्राथमिक विद्यालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया एवं पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।
