जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना हबीबगंज पुलिस आरक्षक की सूझबूझ से लापता बच्चियों को दस्तयाब कर लिया गया है। हबीबगंज क्षेत्र से लापता हुई बच्चियों को क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक सलमान खान द्वारा सकुशल थाने को जानकारी देकर पहुंचाया गया। भोपाल के सरोजिनी नायडू नूतन कॉलेज के पास देर रात स्कूल ड्रेस में घूमती मिली नाबालिग बच्चियों को थाने से घर लौट रहे आरक्षक ने बच्चियों को देख गाड़ी रोककर पूछताछ में बच्चियों से सही जवाब न मिलने पर थाने को सूचना दी जिसके बाद थाने से आरक्षक को मिली बच्चियों के गुमशुदा होने की जानकारी मिली। पुलिस स्टाफ बच्चियों को लेकर आरक्षक और हबीबगंज थाने का स्टाफ थाने पहुंचा और दिनभर परेशान हो रहे परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद दोनों बच्चियों के परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने आरक्षक सलमान खान का धन्यवाद दिया। गलत हाथों में पहुंचने से बच्चियों के साथ अनहोनी हो सकती थी जो टल गई। दोनों बच्चियां सुबह स्कूल जाने के बाद से ही लापता हो गई थीं।
