त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला देवरी नगर का थाना जो की लंबे समय से पुलिस बल की कमी से जूझ रहा है यह थाना बहुत पुराना थाना होने के बाद भी आज भी शासन द्वारा स्वीकृत पद से भरने में वंचित रह गया है जबकि यह थाना करीब 99 ग्रामों के अंतर्गत आता है समस्त 99ग्राम की जनता इसी थाने के भरोसे अपनी सुरक्षा महसूस करती है। जानकारी से पता लगा है की यहां शासन से स्वीकृत पुलिस बल स्टाप 53 लोगों का है जिसमें 1पद थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक का पद है, 6 पद एसआई के पद है पर 4ही मात्र है 2 की कमी आज भी है 9 पद एएसआई के हैं पर यहां मात्र 3है 6की कमी आज भी है वही 11पद प्रधान आरक्षक के हैं पर यहां मात्र 4है 7की कमी आज भी है तो वही देखा जाए तो यही हाल आरक्षक के पदों का भी है यहां शासन से स्वीकृतपद 24है पर यहां मात्र 14है 10आज भी नहीं है माना जाए तो 53पद स्वीकृत होने के बाद भी मात्र 27ही लोगों के पुलिस बल से देवरी थाना चलाया जा रहा है जबकि 26 लोगों की कमी से आज भी देवरी थाना जूझ रहा है जिले से लेकर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी को इस मामले को सज्ञान लेना चाहिए जब इन थानों के पदों को पूरा भरा जाएगा तब ही थानों के अंतर्गत ग्रामों में अपराध की संख्या घटेगी नहीं तो अपराध बढ़ते ही रहेंगे। देखा जाए तो देवरी थाना में अपराध बढ़ने का मुख्य कारण यही है 53पुलिस बल की जगह मात्र 27लोग ही कैसे काम करते होंगे यह बड़े आश्चर्य की बात है जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गणों इस और ध्यान देना जरूरी है देवरी में पुलिस बल बढ़ाना ही अपराध को घटाने में सहायक होगा।
