झुग्गी बस्ती में मनाया गया नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी का जन्मदिवस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झुग्गी बस्ती में मनाया गया नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी का जन्मदिवस | New India Times

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं सहयोग से झाबुआ जिले में विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा एक्सेस टू जस्टिस फेज – 2 के परियोजना का क्रियान्वयन में किया जा रहा है, जिसके तहत नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी का जन्मदिवस झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया गया। जिसमें कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बच्चों के सुरक्षित जीवन के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए बच्चों द्वारा सत्यार्थी को धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम जिले में जिला समन्वयक राजकुमार भंडारी के नेतृत्व में जिले के 150 गांव में चल रहा है। इसमें लोगों को बताया जा रहा है एवं जागरूक किया जा रहा है की बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मज़दूरी, बाल यौन शोषण कानूनी अपराध है अगर इस तरह की घटना या कोई बात सामने आती है तो उसके लिए संबंधित पुलिस थाने में संपर्क करें या फिर एक्सेस टू जस्टिस के जिला समन्वयक के मोबाइल नंबर 942064166 पर फोन लगाकर सूचित कर सकते हैं आपके एक कदम से किसी मासूम बच्चे की जिंदगी बचाई जा सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version