मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस कप्तान विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीओपी केके अवस्थी के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा क्षेत्र में प्रार्थी द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराई की अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक एमपी 28 जी 5926 उसके घर के सामने से चोर द्वारा चोरी की गई पुलिस ने अपराध क्रमांक 7/24 धारा 379 पंजीवाद का विवेचना में लिया। पुलिस द्वारा अपने खुफिया तंत्र के आधार पर दो संदेही आरोपियों को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ के दौरान इन्होंने वाहन को चोरी करना कबूल किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित पिता लेख राम बावरकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम कार्ला खुर्द पुलिस चौकी सांवरी दूसरा आरोपी सात इस बावरकर पिता नाथूराम बावरकर अमृत 23 साल निवासी माल पिपरिया पुलिस चौकी सांवरी के पास से चोरी गया अशोक लीलैंड वाहन बरामद किया जिसकी कीमत पुलिस के अनुसार ₹8 लाख रुपए आंकी की गई। इस कार्यवाही में जुन्नारदेव थाना प्रभारी राम प्रसाद कावरेती उप निरीक्षक तरुण मरकाम चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया आरक्षक अमित सिडाम आरक्षक योगेश जंगले द्वारा कार्यवाही में अपनी सराहनीय भूमिका दी गई।
