सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ | New India Times

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ द्वारा जिला युवा अधिकारी स्वप्निल देशमुख के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ 11 जनवरी 2024 को वन रोपणी, देवझिरी झाबुआ से किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने लाइसेंस की उपयोगिता बताते हुए स्वयं सेवकों को लर्निंग लाइसेंस कैसे बनाए व उसे परमानेन्ट लाइसेंस में कैसे परिवर्तित करें इसकी जानकारी दी, साथ ही ज़िला परिवहन अधिकारी ने युवाओं का कैरियर मार्गदर्शन किया। जिला यातायात प्रभारी अखिलेश राय द्वारा यातायात के नियमों, सड़क दुर्घटना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट उपयोग के फायदे व सांकेतिक भाषा के बारे में जानकारी दी।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ | New India Times

यातायात प्रभारी द्वारा लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना के वर्ष भर के आंकड़े प्रस्तुत किए, जो की आर्श्चयजनक थे। श्री राय द्वारा बताया गया कि अधिकतर दुर्घटना हेलमेट न लगाने, मदिरा सेवन करके गाड़ी चलाने व ओवर स्पीड से होती है। सभी युवाओं को निर्देश दिए गए की वे हमेशा हेलमेट लगाऐं, मदिरा सेवन करके गाड़ी ना चलाऐं व गाड़ी की स्पीड कम रखकर ही गाड़ी चलाएं। कार्यक्रम का संचालन पी.जी. कॉलेज की डॉ.पुलकिता आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ.बी.एल. डाबर सर एवं नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ कि लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रिमी यादव की अहम भुमिका रही। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में युवाओं को जानकारी देने में यातायात पुलिस की अहम भुमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा, यातायात प्रभारी श्री अखिलेश राय व सहायक निरीक्षक लोकेन्द्र खेडे़, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मुकाम सिंह चौहान, डॉ. बिल्लू सिंह डामोर, डॉ. जितेंद्र कौरव एवं आदर्श कॉलेज से डॉ.करिश्मा सहित नेहरू युवा केन्द झाबुआ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version