एक जिला एक उत्पाद के लिए देश में प्रथम आने पर महापौर दंपत्ति ने किया कलेक्टर मित्तल का स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एक जिला एक उत्पाद के लिए देश में प्रथम आने पर महापौर दंपत्ति ने किया कलेक्टर मित्तल का स्वागत | New India Times

बुरहानपुर जिले वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है, कि अपने बुरहानपुर को देश में एक जिला एक उत्पाद में बुरहानपुर कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल को दिल्ली में सम्मानित किया गया। उक्त कड़ी में सोमवार को नगर निगम के महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल और पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने जिले की कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के प्रयास एवं जिले की पहचान एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत मुख्य फसल केले का उत्पादन बढ़ाने, व्यापार बढ़ाने, प्रसंस्करण क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा बुरहानपुर जिले को प्रथम राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कारों में ‘‘स्पेशल मेंशन अवार्ड-2023‘‘ से नवाज़ा गया है।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। महापौर श्रीमती पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे बुरहानपुर के लिए बड़े गौरव की बात की हमारे अधिक मात्रा में केले की फसल का उत्पादन किया जाता हैं। उसी केले से चिप्स, केला पाउडर, राखियांँ, साज-सज्जा की वस्तुयें, घरेलू सामान-चटाई, पर्स, टोकरियां, पायदान सहित अन्य उत्पाद हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एक जिला-एक उत्पाद के अन्तर्गत प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन सदैव प्रयासरत जिले में केले के विक्रय को बढ़ाने के लिए एक जिला-एक उत्पाद के तहत रेल्वे स्टेशन बुरहानपुर के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 20 से 30 मीट्रिक टन केले दुबई, तुर्की, बहरीन एवं अन्य देशों में निर्यात किये जाते हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों जैसे-दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में भी जिले से केले की आपूर्ति की जाती है। लेख है कि जिले में केले के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 25 रायपेनिंग चेंबर्स एवं विभिन्न बनाना चिप्स यूनिट्स स्थापित की गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल, नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल और पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version