राजस्थान में मकर संक्रांति पर 4 घंटे पतंगबाजी बैन, गृह विभाग ने सभी कलेक्टर्स को जारी की एडवाइजरी | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमख़ानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में मकर संक्रांति पर 4 घंटे पतंगबाजी बैन, गृह विभाग ने सभी कलेक्टर्स को जारी की एडवाइजरी | New India Times

मकर संक्रांति के पास आते ही पतंगबाजी का क्रेज छाने लग गया है लेकिन मकर संक्रांति पर सुबह और शाम 4 घंटे पतंगबाजी पर रोक रहेगी। पतंगबाज सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी नहीं कर सकेंगे।इसके अलावा पतंगबाजी में चाइनीज मांझा, प्लास्टिक, सिंथेटिक मांझा और जहरीले मेटल से बने मांझे पर पूरी तरह रोक रहेगी। गृह विभाग ने इसके लिए सभी कलेक्टरों को एडवाइजरी जारी की है। उल्लेखनीय हैं की हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर 2012 में आदेश दिए थे इसके बाद हर साल पतंगबाजी को लेकर एडवाइजरी जारी होती है। पक्षियों समेत राहगीरों और बाइक सवारों के साथ हादसे होते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version