इंदुशेखर जाटव हत्याकांड: सतपाल तंवर ने बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना | New India Times

फैज़ान खान, मेरठ/नई दिल्ली, NIT:

इंदुशेखर जाटव हत्याकांड: सतपाल तंवर ने बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना | New India Times

राजमिस्त्री इंदुशेखर जाटव हत्याकांड में दलित महापंचायत में स्थिति बिगड़ गई। पीड़ित परिवार के लोग पुलिस से भिड़ गए और हालात तनावपूर्ण हो गए। इंदुशेखर जाटव हत्याकांड में पुलिस के रवैए से परेशान दलित समाज के लोगों में कमिश्नरी पार्क में इक्कठा होकर अपना गुस्सा जाहिर किया। दलित महापंचायत में पहुंचे भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने पुलिस प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सतपाल तंवर ने कहा कि बीजेपी की सरकार में दलितों पर लगातार शोषण किया जा रहा है। तंवर ने बीजेपी के साथ सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी, सपा और कांग्रेस की सरकार में दलितों का शोषण होता रहा है। बीजेपी के साथ मिलकर सपा और कांग्रेस दलित समाज को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर सबसे पहले दलित महापंचायत में शामिल हुए और उसके बाद पीड़ित परिवार के घर पर भी उन्होंने समय दिया।

इंदुशेखर जाटव हत्याकांड: सतपाल तंवर ने बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना | New India Times

ज्ञात हो कि इंचौली के साधारणपुर गांव निवासी इंदुशेखर जाटव की परीक्षितगढ़ में 25 अक्टूबर 2023 को हत्या कर दी गई। मामले में सात आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है और दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पर आरोप है कि चार्जशीट में आरोपियों को बचाया जा रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान दलित समाज के लोगों ने कमिश्नरी पार्क में इक्कठा होकर दलित महापंचायत का आयोजन किया। भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर पीड़ित परिवार का हौंसला बढ़ाने के लिए और उनकी न्याय की आवाज उठाने के लिए मेरठ दलित पंचायत में शामिल हुए। तंवर के मेरठ आने की घोषणा से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर था। आखिर में प्रशासन ने सभी मांगों को मानते हुए अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम सेना पूरे मेरठ में चक्का जाम करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version