मुख्यमंत्री पहुंचे दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री पहुंचे दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने | New India Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया तथा पुष्पार्पण किया।

इसके बाद उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर शाहजहांपुर पहुंचे साथ में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उन्होंने यहां दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्रालय सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण सागर, डीपीएस राठौर, जिला अध्यक्ष के सी मिश्रा, महा नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज़िला प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा पुलिस बल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version