हर कोई बना सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड बस अपने मकसद को हासिल करने की जिद्द बनाए रखें: डॉ अमोल अनासने | New India Times

ओवैस सिद्दीक़ी, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

हर कोई बना सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड बस अपने मकसद को हासिल करने की जिद्द बनाए रखें: डॉ अमोल अनासने | New India Times

कोई सपना छोटा या बड़ा नही होता बस अपने सपने को पूरा करने के लिए अथक प्रयास की जरूरत होती है। आज के इस आधुनिक दौर में कोई भी व्यक्ति विद्यार्थी वर्ल्ड रिकार्ड बना सकता है बस शर्त एक ही है अपने लक्ष्य को निर्धारित करना, उसको हासिल करने के लिए अड़े रहना और अथक प्रयास, सब कुछ हमारी मानसिकता (माइंडसेट) पर निर्भर करता है, हमें हासिल क्या करना है और क्या नहीं, जो भी संकेत (सिंग्नल) हम अपने मस्तिष्क (माइंड) को देंगे वह उसी दिशा में काम करेगा, उक्त विचार डॉ अमोल अनासने ने स्पॉटॉन इंग्लिश अकैडमी पर अयोजिय सेमिनार में व्यक्त किए। वे स्थानीय प्रख्यात इंग्लिश स्पीकिंग तथा सॉफ्टस्कील ट्रेनिंग संस्था स्पॉटॉन इंग्लिश अकैडमी पर आयोजित एक दिवसीय माइंडसेट डेवलोपमेन्ट कर्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूपमे विद्यार्थियों को संबोधित कररहे थे। बताते चलें कि डॉ अमोल अनासने एक हाथ से ताली बजाने को लेकर समूचे विश्व में जाने जाते हैं। उन्हें इस कला के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दिया जा चुका है और देश विदेश के सैकड़ों अवार्ड्स उन्होंने अपने नाम किए हैं। उक्त कर्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉ अमोल ने टाइम अमैनेजमेंट तथा साइकोलॉजी मेनेटन आदि के संदर्भ में भरपूर मार्गर्दशन दिया। बता दें कि स्पॉटॉन इंग्लिश अकैडमी पर समय समय पर विभिन्न वक्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि विद्यार्थियों में इंग्लिश स्पीकिंग स्किल के साथ अन्य स्किल्स जो जीवन के लिए जरूरी है उनका भी पाठ मिले।

स्पॉटॉन के प्रा ओवैस सिद्दीक़ी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को प्रगतिशील बनने के लिए सकारात्मक मानसिकता तथा अपने लक्ष्य को हसिल करने की जिद्द होना चाहिए। प्रा शोएब अली ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्रा नासिया सुलताना ने महिला शिक्षा पर जोर दिया और महिलाओं की शिक्षा प्राप्ति को प्रथम कर्तव्य बताया। उक्त कर्यक्रम में स्पॉटॉन इंग्लिश अकैडमी कि टीम पत्रकार आसिफ खान, पत्रकार सैय्यद जाहिर, यूथ निर्माण ट्रस्ट के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version