हिंदुस्तानी मस्ज़िद बुरहानपुर के पेश इमाम सहित बुरहानपुर के 30 ज़ाएरीन की पवित्र उमरा यात्रा के लिए हुई रवानगी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हिंदुस्तानी मस्ज़िद बुरहानपुर के पेश इमाम सहित बुरहानपुर के 30 ज़ाएरीन की पवित्र उमरा यात्रा के लिए हुई रवानगी | New India Times

हिंदुस्तानी मस्जिद बुरहानपुर के खतीब व पेश इमाम हज़रत मौलाना क़ारी अब्दुल रशीद चिश्ती, एप्पल हॉस्पिटल के सीनियर आईएमओ डॉ आसिफ़ अली अंसारी, शौकत हुसैन अंसारी (गुलाब सेठ) और शेख सुल्तान (हफीज़ बावा के बड़े भाई) सहित लगभग 30 ज़ाएरीन आज मंगलवार को मक्का मदीना की पवित्र उमरा यात्रा के लिए पठानकोट एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, पंजाब मेल से स्थानीय अल आरिफ़ हज उमरा टूर के संचालक हाजी आरिफ़ अंसारी नाज़ के नेतृत्व में मुम्बई के लिए रवाना हुए। हाजी आरिफ़ अंसारी नाज़ ने बताया कि मुंबई से 11 जनवरी 2024 की फ्लाइट से पवित्र मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे। इस टूर की 31 जनवरी 2024 को मुंबई वापसी होगी। और सभी ज़ाएरीन 01 फरवरी 2024 को बुरहानपुर आएंगे। इस टूर में चापोरा ग्राम के दो, खिराला का एक और हरदा के 3, बुरहानपुर के 24 इस प्रकार 30 ज़ायरीन का क़ाफिला है। हरम पाक की ज़ियारत पर जाने वाले सभी लोगों को उनके सभी शुभचिंतकों, हितेषियों,रिश्तेदारों परिजनों, समाजजनों, दोस्त एहबाब ने पुष्पमालाओं से स्वागत करने के साथ शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version