जन-सुनवाई दिवस पर नगर आयुक्त ने मौके पर तीन शिकायतों का किया समाधान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जन-सुनवाई दिवस पर नगर आयुक्त ने मौके पर तीन शिकायतों का किया समाधान | New India Times

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्स एण्ड वैल्यू (सम्मय) के अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दू एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा गया।

जन-सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें। जन-सुनवाई दिवस में 6 समस्यायें शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 3 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।

नगर आयुक्त ने समस्त नगरवासियों से अपील की गई कि प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाले जन-सुनवाई दिवस में सकिय प्रतिभाग कर नगर निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं से सम्बन्धित समस्याओं को रख सकते हैं, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। जन सुनवाई दिवस में मुख्य अभियंता सिविल एस0के0 अम्बेडकर, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण तथा नगर के जन-सामान्य द्वारा सकिय प्रतिभाग किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version