गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 08.01.24 को 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाथ में कट्टा लहराकर डांस करने की वीडियो प्राप्त हुई थी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के निर्देशन में एवं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 08.01.2024 को सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई रामबाबू शर्मा द्वारा वीडियो के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ की कार्यवाही मय फोर्स के भ्रमण कर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 04 आरोपीगण 1. लाल पुत्र नारायण अहिरवार 2. अर्जुन पुत्र हरनाम केवट 3. मूलचंद पुत्र सूबेदार केवट 4. अभिषेक पुत्र जसवंत रैकवार निवासीगढ़ ग्राम दुर्गापुर के कब्जे से पृथक-पृथक 315 बोर का देसी कट्टा मय जिंदा राउंड (कुल 04 कट्टे एवं 04 जिन्दा राउंड ) के अवैध रूप से पाए जाने पर जप्त कर कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रामबाबू शर्मा एवं हमराह फोर्स की सराहनीय भूमिका रही।
