विधानसभा आम चुनाव में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 78 शासकीय सेवक सम्मानित | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विधानसभा आम चुनाव में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 78 शासकीय सेवक सम्मानित | New India Times

जिले में विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट योगदान के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी व सहयोगी स्टाफ, मास्टर ट्रेनर्स, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी व राजस्व निरीक्षक, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित कुल 78 शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version