शिव टेकरी से राजीव चौक तक डिवाइडर वाली सड़क पर बस स्टैंड के सामने सब्जी बेचने वालों ने बीच सड़क पर अतिक्रमण कर आम नागरिकों की आवाजही की अवरूद्ध | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

शिव टेकरी से राजीव चौक तक डिवाइडर वाली सड़क पर बस स्टैंड के सामने सब्जी बेचने वालों ने बीच सड़क पर अतिक्रमण कर आम नागरिकों की आवाजही की अवरूद्ध | New India Times

नगर परिषद द्वारा निर्मित शिव टेकरी से राजीव चौक तक डिवाइडर वाली सड़क पर बस स्टैंड के सामने सब्जी बेचने वालों ने बीच सड़क पर अतिक्रमण कर आम नागरिकों की आवाजही में परेशान कर रखा है, इसी के साथ यह अत्यंत व्यस्त सड़क होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन ज़िम्मेदार प्रसासन और नगर परिषद इस तरफ बिलकुल ध्यान नहीं दे रही हैं मज़े की बात तो यह है कि इसी के सामने बस स्टेण्ड और मेला परिसर में नगर परिषद ने लाखों रूपये खर्चा कर इन्हीं सब्जी वालों के लिए हाकरस जोन का निर्माण करीब 7 वर्ष पहले कर दिया है लेकिन यहाँ सब्जी वालों को शिफ्ट करने में नाकारा साबित हुई है और आम नागरिकों की जान माल की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। गौरतलब है कि यह सड़क इतनी व्यस्त है कि यहाँ लगातार बड़ी और छोटी वाहन गुजरती रहती है, पैदल चलने वालों की भी कमी नहीं है। ऊपर से जानवरों की भरमार निश्चित ही कभी भी बड़ा हादसा घटने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
आम नागरिकों की माँग है कि शासन और जनता के खरे पसीना की गाड़ी कमाई को चुना नहीं लगे इस हेतु इस सड़क को खाली कराना अति आवश्यक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version