गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हज़ार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हज़ार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जनपद बरेली का 25000 का इनामी को थाना तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिलहर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनुज कुमार ने पुलिस टीम द्वारा कासिम जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा ₹25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना तिलहर पुलिस ने कासिम ज़िला बरेली को गिरफ्तार किया है। यह एक लुटेरा है जो गैंगस्टर एक्ट में वांछित था इसको गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version