मथुरा यातायात पुलिस के सम्मान में आयोजित किया गया कार्यक्रम | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा यातायात पुलिस के सम्मान में आयोजित किया गया कार्यक्रम | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के महानगर उपाध्यक्ष विपिन ओझा ने अपने जन्मदिन पर दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प रजि ‌बीएसए रोड पर मथुरा यातायात पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने की एवं संचालन महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति ऐसे लोगों को समय-समय पर सम्मानित करती रहती है। जिन्होंने समाज के लिए कुछ बेहतर काम किया। आज उसी क्रम में हम यातायात पुलिस मथुरा का सम्मान कर रहे हैं और जिससे आने वाले दिनों में यातायात पुलिस पहले से बेहतर काम करें। जिससे मथुरा महानगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

मथुरा यातायात पुलिस के सम्मान में आयोजित किया गया कार्यक्रम | New India Times

युवा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी ने कहा मथुरा जनपद एक अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक नगरी है इस कारण यहां पर हर वर्ष करोड़ों की संख्या में लोग तीर्थ करने के साथ के साथ मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं इस कारण जनपद में यातायात पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस कोई ठोस रणनीति तैयार करें जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सके। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा हमारी समिति पिछले 13 वर्षों से यातायात के क्षेत्र में काम कर रही है हम पिछले कई वर्षों से यातायात पुलिसकर्मी सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं आज हमारा छटवां वर्ष है इसके अंतर्गत हम बेस्ट पुलिस कर्मी का सम्मान ( टीआई ) निरीक्षक शौर्य कुमार को दे रहे हैं उन्होंने लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करते हुए, जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अनेक कार्य किए हैं आज उनको हम 2023 बेस्ट यातायात पुलिसकर्मी से सम्मानित कर रहे हैं राष्ट्रीय ध्वज के साथ ट्रॉफी वा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करते हुए निरीक्षक शौर्य कुमार ने कहा बृज यातायात समिति सामाज के लिए सराहनीय कार्य उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। यातायात पुलिस के 3 टीएसआई देवपाल सिंह, बलवीर सिंह, रामरहोश सिंह के साथ सतीश कुमार, कुलदीप कुमार, अनूप कुमार, हरिओम सिंह, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, शिवराज, सिंह गौरव शर्मा, अनुपम कुमार आदि दर्जनों हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबलों को दुपट्टा पहन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने यातायात के क्षेत्र में मथुरा को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उत्कृष्ट काम किया।

कार्यक्रम संयोजक महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा के किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए यातायात पुलिस के के सहयोग में हमेशा से ही समिति कार्य करती रहती है उन्होंने यातायात पुलिस कर्मियों को भरोसा दिलाया जिससे मथुरा में जाम से लोगों को मुक्ति दिलाई जा सके। प्रदेश महासचिव वृषभान गोस्वामी ने कहा हमारी समिति लगातार यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कर रही है जिससे सड़क हादसे से लोगों को जागरूक किया जा सके जिससे जनहानि ना हो सके यही यातायात पुलिस और हमारी समिति का उद्देश्य है जिससे हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के समापन में महानगर उपाध्यक्ष विपिन कुमार ओझा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह में सौदान सिंह कुंतल, अमित गुर्जर, साहब सिंह, हेमंत अग्रवाल राज नारायण गौड़, नरेंद्र दीक्षित, अंकुर अग्रवाल, श्याम शर्मा, मनोज कुमार, मितेश बंसल, लोकेंद्र चौधरी, आदि मुख्य रूप से हुए शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version