जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

दिनांक 23/12/23 से गोविंदपुरा थाने के पीछे महिला बैरिक में पुलिस परिवार की महिलाओं को धृति योजना के अंतर्गत डीआरपी लाइन से सिलाई कढ़ाई, हैंडीक्राफ्ट, बेकरी हेतु प्रशिक्षण उपलब्ध करवा कर उक्त विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे पुलिस परिवार की महिलाएं स्वयं को उक्त विधाओं में निपुण बना कर स्वाबलंबी बना सके या रोजगार का सृजन कर सकें।
उक्त कार्य को प्रोत्साहन देने हेतु डीआरपी लाइन से एसीपी श्रीमती अंकिता खातरकर ने दिनाक 04/01/24 को प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर महिलाओं को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में जुड़ने हेतु मोटिवेट किया।
