मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती रजनी गट्टानी की माताजी के स्वर्गवास पर शोक निवारण बैठक कल दिनांक 06 जनवरी 2024 को निज निवास पर रखी गई है। बुरहानपुर की वरिष्ठ महिला समाज सेविका, पीएलवी श्रीमती रजनी गट्टानी की माताश्री एवं समाज सेवक कृष्ण मुरारी गट्टानी की सासू मां श्रीमती चंदा देवी 86 वर्ष पति गुलाब चंद का देवलोक गमन विगत 20 दिसंबर 2023 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। श्रीमती चंदा देवी डागा एक धार्मिक प्रवृत्ति की मिलनसार, मृदु भाषी और हमेशा हसमुख मिज़ाज रखने वाली महिला थी। अपनी माताजी के संपूर्ण गुण श्रीमती रजनी गट्टानी को प्राप्त हुए। अपनी माता जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से श्रीमती रजनी गट्टानी ने समाज सेवा का कार्य प्रारंभ किया जो वे लगभग 40 वर्षों से निरंतर कर रही है। शनिवार दिनांक 06 जनवरी 2024 को शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित उनके निज निवास अभिलाषा नगर, हैंडल बाबा रोड पर शोक निवारण बैठक रखी गई है।
