सरमथुरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही में 56 पब्बों सहित एक आरोपी को किया गिरफ़्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सरमथुरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही में 56 पब्बों सहित एक आरोपी को किया गिरफ़्तार | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कृपाल सिंह थानाधिकारी सरमथुरा के नेतृत्व में थाना सरमथुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही अवैध देशी शराब के पऊआ सहित आरोपी सियाराम को गिरफ़्तार कर अवैध देशी शराब के 56 पब्बों को जब्त किया। अवैध शराब रखने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा आरपीएस अति0 पुलिस अधीक्षक एडीएफ धौलपुर देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त सरमथुरा रविराज सिंह आरपीएस के निकटतम सुपर वीजन में व कृपाल सिंह थानाधिकारी सरमथुरा के नेतृत्व में पुलिस थाना सरमथुरा की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही दिनांक 05-01-2024 को कृपाल सिंह थानाधिकारी सरमथुरा के नेतृत्व में थाना सरमथुरा पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान अवैध शराब रखने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रेम सिंह एचसी 12 मय जाब्ता के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मडासिल की पुलिया के पास से मुल्जिम सियाराम पुत्र सुखदेव उम्र 25 साल जाति मीना निवासी मडासिल थाना सरमथुरा जिला धौलपुर को अवैध देशी शराब ले जाते पाये जाने पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुल्जिम के कब्जे से मिली अवैध शराब के 56 पऊओं को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सरमथुरा में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी अवैध शराब रखने वाले व अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

By nit

Exit mobile version