डीन ने एसआर जेआर की हड़ताल को देखते हुए मेडिकल अधीक्षक को दिए उचित व्यवस्था के निर्देश | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

डीन ने एसआर जेआर की हड़ताल को देखते हुए मेडिकल अधीक्षक को दिए उचित व्यवस्था के निर्देश | New India Times

मेडिकल डीन डॉ. दिनेश उदैनियाँ के द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया एवं मरीजों से सीधे बात कर मिलने वाले उपचार की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीन के द्वारा सेंट्रल पैथोलॉजी, रेडियोलोजी विभाग, ओपीडी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं एसआर जेआर की हड़ताल को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक को लैब, एक्स रे एवं ओपीडी आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया।

डीन ने एसआर जेआर की हड़ताल को देखते हुए मेडिकल अधीक्षक को दिए उचित व्यवस्था के निर्देश | New India Times

साथ ही सभी चिकित्सकों की हॉस्पिटल में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागाध्यक्ष को हिदायत दी गई। अस्पताल की साफ सफाई और वाहनों की पार्किंग ठीक तरह से कराने हेतु सुपरवाइजर को निर्देशित किया। मेडिकल के जन सम्पर्क अधिकारी डा मुकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि इस दौरान मेडिकल अधीक्षक डा. कृष्णा कुलदीप, सहा. अधीक्षक डा . हेमन्त जैन, विभागाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ चिकित्सक राउंड पर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article