भारत संकल्प यात्रा ज़िले की 6 जनपद पंचायतों की 12 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यक्रम आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारत संकल्प यात्रा ज़िले की 6 जनपद पंचायतों की 12 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यक्रम आयोजित | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा 4 जनवरी को जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत भोयरा एवं ढेकल बड़ी, जनपद पंचायत मेघनगर की जनपद पंचायत सजेली तेजा भीम जी सात एवं सजेली सुरजी मोगजी सात, जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत मठमठ एवं हनुमंतिया, जनपद पंचायत रानापुर की ग्राम पंचायत सुरडिया एवं कालापान, जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत जुलवानिया बड़ा एवं जुलवानिया छोटा, जनपद पंचायत रामा की ग्राम पंचायत कोकवाद एवं रोटला में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारत संकल्प यात्रा ज़िले की 6 जनपद पंचायतों की 12 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यक्रम आयोजित | New India Times

यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर में केंद्र शासन की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और हितग्राही मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के तहत लाभान्वित किया और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।

भारत संकल्प यात्रा ज़िले की 6 जनपद पंचायतों की 12 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यक्रम आयोजित | New India Times

शिविर में बड़ी संख्या में आये ग्रामीणों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा बैंकों से जुडी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना एवं अटल पेंशन योजना के अलग-अलग स्टॉल लगाये गये।

भारत संकल्प यात्रा ज़िले की 6 जनपद पंचायतों की 12 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यक्रम आयोजित | New India Times

शिविरों के दौरान स्थानीय नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की ई-केवायसी करने, आधार लिंकिंग, आधार अपडेशन एवं आधार रजिस्ट्रेशन के लिये भी स्टॉल लगाये गये थे। इसके साथ ही यात्रा के साथ चल रहे प्रचार रथ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सन्देश का प्रसारण किया गया। लोगों को भारत को विकसित बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी सुनाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article