अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
बीती रात धुलिया शहर में अज्ञात बदमाशों ने दो मोटर साइकिल, एक मकान तथा मंदिर में सेंधमारी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खडी कर दी है।
पुलिस की नाक के नीचे से शहर पुलिस स्टेशन के समाने से मोटरसाइकिल की चोरी कर शहर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस लाख दावे करे पर ज़िले के साथ शहर में चोरी की घटनाओं पर लागम कसने में पुलिस को सफलता प्राप्त नहीं हो रही है। ऐन त्योहारों के मौके पर होने वाली चोरी की वारदातों से नागरिकों में दहशत का माहौल है।
चालीसगांव रोड पुलिस थाना क्षेत्र के नजम नगर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने मुख्याधिपका के घर में सेंध लगा कर हजारों रूपए के जेवरात के अलावा नक़दी पर भी हाथ साफ किया है, जिसकी शिकायत सलमान इक़बाल अंसारी ने दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे पति पत्नी तथा बच्चों के साथ घर को ताला लगा कर परिजनों से मिलने गए हुए थे इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में प्रवेश कर आठ ग्राम के आभूषणों के जेवरात और नकदी दस हजार रुपये की चोरी कर ली। चालीसगांव रोड़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी चोरी की घटना पश्चिम जोधपुर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में हुई है जिसमें अज्ञात बदमाशों ने साईं बाबा मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी में सेंध लगा कर दो हजार रुपये उड़ा दिए। गुरूवार की सुबह चोरी की घटना उजागर हुई। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध चोरी का मामला पश्चिम देवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।
बुधवार की रात शहर पुलिस स्टेशन में बुलंद हौसला बदमाशों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा शहर पुलिस स्टेशन के समाने पुलिस के आला अधिकारियों की नाक के नीचे से मोटर साइकिल चोरी की घटना सामने आयी है।
मारवाल अपार्टमेंट निवासी संजय संतोष पाटील किसीकार्य निमित्त शहर पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार निकट एटीएम स्थित मोटरसाइकिल क्रमाक एम एच18 बी एन 9876 हौंडा शाइन अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगा कर चुरा लिया।
दूसरी मोटर साइकिल चोरी की वारदात भी शहर पुलिस थाना क्षेत्र में घटित हुई है जिसमें अज्ञात चोरों ने अस्पताल के समाने से हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल चुरा कर फरार हो गये जिसकी शिकायत हजार खोली कामगार नगर निवासी फरीद बेग अहमद बेग ने दर्ज कराई है ।
तीसरी मोटरसाइकिल चोरी की वारदात
हौसला बुलंद बदमाशों ने तीसरी बाइक चोरी की वारदात को जिले की साक्री तहसील क्षेत्र के शेवली गांव में अंजाम दिया है, जिसमें नितिन सूरेश खैरनार ने पुलिस को बताया है कि उसके घर के समाने पार्किंग स्थल से अज्ञात चोरों ने 15 हजार रुपये कीमत की हीरो होंडा मोटर साइकिल चुरा लिया है । साक्री पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
