माॅ कात्यायनी देवी सेवा समिति के तत्वावधान में 22 जनवरी को गोला शिवमंदिर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

माॅ कात्यायनी देवी सेवा समिति के तत्वावधान में 22 जनवरी को गोला शिवमंदिर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन | New India Times

आगामी 22 जनवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में भगवान प्रभु श्रीराम जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते भारत देश के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को दिशा निर्देशित किया गया है, की अपने जिलों, शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मंदिरों को व प्रत्येक घरों में गुरुद्वारों में पूजा-पाठ, रामायण आरती कर भगवान श्री राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की के भागीदार बने।

माँ कात्यायनी सेवा समिति के संस्थापक पंडित रामदेव शास्त्री के द्वारा गोकर्णतीर्थ परिसर में सवा लाख दिये जलाए जाएंगे। जिसके चलते अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक अमन गिरी व नगरपालिका के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पत्रकार वार्ता के समक्ष इस महान एवं भव्य दीपोत्सव के कार्यक्रम के आयोजन का व्याख्यान किया।

इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से छोटी काशी में होने जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए सुझाव भी मांगे हैं, एवं क्षेत्रीय विधायक अमन गिरी ने बताया कि समय से पहुंचकर भव्य कार्यक्रम में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के समय अपना अमूल्य योगदान दें। नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वह अपने निकटतम मंदिरों, गुरुद्वारों व अपने-अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा दीपक जलाकर इस महान कार्य में सफल भागीदारी निभाएं।

पंडित रामदेव शास्त्री ने बताया कि इस महान कार्य के लिये सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, दीपों व बत्तियों का निर्माण कराया जा रहा है। इस आयोजन को सफल कराने के लिये नगर के बच्चों व वालिंटियरों का सहयोग लिया जाएगा, जिसके लिये जल्द ही योजना बना ली जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article